*चांटीपाली जंगल में पुरुष-महिला से लूटपाट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
3 Min Read

*चांटीपाली जंगल में पुरुष-महिला से लूटपाट करनेवाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

*बरमकेला पुलिस ने गेरवानी प्लांट, रायगढ़ से पकड़ा आरोपी, 1500 रुपये नकद, मोबाइल और बाइक जब्त*

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बरमकेला पुलिस ने चांटीपाली जंगल स्थित वॉच टॉवर के पास एक पुरुष और महिला से लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ जिले के गेरवानी प्लांट से पकड़ा। उसके कब्जे से लूट की रकम में से शेष 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

लगातार पतासाजी के बाद आरोपी पकड़ाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 296, 351(3) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी गजानंद निषाद (27 वर्ष), पिता संजय निषाद, निवासी ग्राम मल्दा, थाना सारंगढ़ फरार था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ के गेरवानी प्लांट में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लूट की रकम में से 1500 रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई कुल 5300 रुपये की रकम में से शेष 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 9 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं डीएसपी गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम में थाना बरमकेला के स्वतंत्र प्रभार पीएसआई भारती, उप निरीक्षक ए.के. बेक, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक खिलावन बघेल सहित थाना बरमकेला के अन्य पुलिसकर्मी तथा साइबर सेल सारंगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।