*हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी, किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा 13,839 रुपये का अंतर राशि : भाजपा धान के साथ गन्ना एवं अन्य फसल उत्पादक किसानों को भी मिलेगा प्रोत्साहन, भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़। आज दोपहर केशरवानी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान हितों एवं प्रदेश सरकार की कृषि नीतियों को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला किसान मोर्चा के मुरारी नायक, कुलकीत चंद्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष निखिल केशरवानी, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी एवं कैलाश पांडा मंचस्थ रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णतः किसान हितैषी सरकार है। सरकार किसानों की मेहनत और उनके आर्थिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की अंतर राशि प्रदान की जाएगी। वहीं किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीति केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित नहीं है। जो किसान धान के स्थान पर गन्ना अथवा अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं, उन्हें भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उचित प्रोत्साहन एवं अंतर राशि का लाभ दिया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

प्रेसवार्ता के दौरान चक्रवात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव से प्रभावित फसलों को लेकर भी सवाल उठे। इस पर पाणिग्रही ने कहा कि प्रभावित फसलों का उचित सर्वे कराया जाएगा तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की पहल की जाएगी।

वहीं गिरदावरी और बाढ़ से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने समस्याओं के उचित निराकरण का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा, कृषि को लाभकारी बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।