सारंगढ़। थाना सारंगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नवरंगपुर स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुए के फड़ से कुल 5 हजार 200 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवरंगपुर के बीएसएनएल टॉवर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू पिता लोकेश्वर सिंह निवासी डोमाडीह, सत्यनारायण पिता घसिया पटेल, माणिकचंद पिता बाबूलाल श्रीवास, श्रीराम पिता रामलाल पटेल, कन्हैया लाल पिता घासीराम जायसवाल निवासी नवरंगपुर तथा रमेश पिता सुखराम सिदार निवासी फरसवानी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और फड़ से 5,200 रुपये नगद बरामद कर विधिवत जब्ती की। इसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
वही इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर, आरक्षक चंदन दिनकर, संजय भारद्वाज, गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।

