पेट्रोल डीजल को लेकर लोगों में हाय तौबा,  42 पंपों में लगभग 30 – 35 सुखा, जबकि प्रशासन पूर्ण स्टॉक होने की कर रही बात,

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

दरअसल पिछले कुछ दिनों से जिले में पेट्रोल डीजल को लेकर हाय तौबा मची हुई है, जब से देश के प्रधानमंत्री ने पेट्रोल डीजल की बचत के साथ कम खपत की अपील क्या कर दिया लोगो में पेट्रोल डीजल को लेकर अफरा तफरी मच गया है, लोग जबरन पेट्रोल डीजल खरीद ने की होड़ में लग गए है। जिसकी वजह से जिले के 42 पेट्रोल पंपों में एका एक स्टॉक की कमी हो गई है कुछ ही पम्प है जहां पेट्रोल डीजल मिल रहा है ऐसे में लोगों का भी पैनिक होना सामान्य है। यही वजह है कि किसान भी अपने कृषि कार्य के लिए डीजल खरीदी करने लगे है लेकिन पम्प संचालक उन्हें डीजल देने से साफ मना कर दे रहे है। जबतक गाड़ी या ट्रेक्टर को लेकर पम्प नहीं आओगे पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा, एक तरफ सरकार पेट्रोल डीजल कम खपत करने पर जोर दे रहा है तो वही पम्प  संचालक गाड़ी ट्रेक्टर को कई किलो मीटर से तेल जला कर बुला रहे हैं ऐसे में क्या पेट्रोल डीजल की बचत खाक बचत होगी । बेवजह ही किसानों को परेशान किया जा रहा है ज्यादा कुछ बोलने पर पम्प संचालक कहते है कि ऊपर से उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया गया है अगर इस तरह से उपर से निर्देश है तो सरासर किसानों को परेशान करने की नियत है में अगर कभी किसान आक्रोशित हो गए तो फिर सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा उन्हें संभालना ।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।