सरिया, 28 जून। सरिया पुलिस ने सायकल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 नग सायकल बरामद की है। जब्त सायकलों की अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2026 को पुलिस टीम टाउन क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भठली चौक के पास एक व्यक्ति सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक व्यक्ति को सायकल के साथ पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नकुल साहू (52 वर्ष) निवासी ग्राम औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ तथा वर्तमान निवास संत बिनोबा नगर, रायगढ़ बताया। आरोपी के पास मिली सायकल के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन के दौरान आरोपी ने सरिया, गोड़म एवं बरमकेला क्षेत्र से सायकल चोरी कर अपने गांव स्थित घर में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से विभिन्न प्रकार की रेंजर, लेडिस एवं जेन्ट्स कुल 16 अन्य सायकल बरामद की गईं।
पुलिस ने कुल 17 नग सायकल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्र.उ.नि. गजेन्द्र चन्द्राकर सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सायकल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 17 सायकल बरामद*
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।"
स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।

