*सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
3 Min Read

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश*

*जल संसाधन विभाग की पहल पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक*

*स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता पर दिया गया जोर*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा ग्रामीणों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। नियमित साफ-सफाई, पौधों का संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में युवा सेवा संगठन एवं महिला समूह के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सामूहिक स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कामता जोल्हे उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरिशंकर निराला, जनपद सदस्य हीरा भैरवलाल जाटवर, सरपंच सुमन राजेंद्र राव, कमल श्रीवास सहित युवा सेवा संगठन एवं महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता जमुना सिंह वारे, अनुविभागीय अधिकारी जुएल मिंज, उपअभियंता राजीव देवांगन, तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव, पटवारी के.के. साहू सहित विभागीय कर्मचारी अमित राजपूत, लोकेश साहू, श्रवण यादव एवं विजय आनंद उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ एवं हरित ग्राम के निर्माण का संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।