*टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पंचायतों, निक्षय मित्रों और मितानिनों का हुआ सम्मान*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

*टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पंचायतों, निक्षय मित्रों और मितानिनों का हुआ सम्मान*

*कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में सम्मान समारोह सह कार्यशाला आयोजित*

*टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण, टीबी मुक्त जिला बनाने में जनभागीदारी पर जोर*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 08 अक्टूबर 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के नेतृत्व में सम्मान समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्रों, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही टीबी मरीजों के उपचार, देखभाल एवं पोषण संबंधी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निक्षय मित्रों, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट भी प्रदान किए गए।

कार्यशाला में टीबी की समय पर पहचान, नियमित उपचार, पोषण आहार एवं जनजागरूकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जनप्रतिनिधिगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं निक्षय मित्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।