*सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान,हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश, नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर में पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत सीईओ तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पटेल, एसडीएम सारंगढ़ साहू, एसडीओपी सारंगढ़ एवं सिटी डीएसपी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।

अतिथियों के सम्मान के बाद वक्ताओं ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान सीपीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट के महत्व तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की थीम पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

वहीं छत्तीसगढ़ लोक कला मंच पण्डरीपाली के कलाकारों ने ‘मोर धरती दाई के अंचरा’ सहित ‘अरपा पैरी के धार’ जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों एवं लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों एवं नागरिकों को हेलमेट का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।