By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सारंगढ़ नगर स्थित तुर्की तालाब के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सहभागिता करते हुए तालाब परिसर तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान तालाब के किनारे एवं आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर क्षेत्र को स्वच्छ किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा गीले और सूखे कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक किया गया।

मनोज जायसवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष सारंगढ़ ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल प्रशासन या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

नगर पालिका की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान के माध्यम से तालाबों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ सारंगढ़ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।