*सेवा संकल्प अभियान के तहत कहरापारा कोसीर में आंगन मिलन समारोह आयोजित, पोषण, स्वास्थ्य*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईसीडीएस कोसीर के आंगनबाड़ी केंद्र कहरापारा कोसीर में सेक्टर स्तरीय आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, वक्ताओं एवं पर्यवेक्षक द्वारा पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए आंगन मिलन समारोह के उद्देश्य तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को जागरूक किया गया।
समारोह में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा बाल संदर्भ योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। हितग्राहियों ने बताया कि शासकीय योजनाओं से मिली सहायता से उन्हें परिवार के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला है। इस दौरान योजनाओं की जानकारी अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पोषण के प्रति जागरूक हितग्राहियों तथा आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने वाली ग्रामीण महिलाओं को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आंगन मिलन समारोह इसी क्रम में समुदाय और आंगनबाड़ी केंद्र के बीच सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में आयोजित किया गया।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।