*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया निलंबित, वित्तीय अनियमितता का आरोप, आगामी आदेश तक नए प्रभारी डीईओ होंगे लक्ष्मी नारायण पटेल*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

रायपुर / छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग, नवा रायपुर द्वारा यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

डहरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थे, उस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की राशि में गड़बड़ी एवं गबन कर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

डहरिया ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता बरती और गंभीर अनुशासनहीनता की। प्रथम दृष्टया उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार माना गया है।

इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर निर्धारित किया गया है। वहीं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
वहीं इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
लक्ष्मी नारायण पटेल होंगे नए डीईओ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खरसिया के बीईओ लक्ष्मी नारायण पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिला है, जिन्होंने आज सारंगढ़ जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।