सारंगढ़ । पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव आज सारंगढ़ जिला के प्रवास पर रहे, इस दौरान नगर के कांग्रेसी कार्यकर्त्ता से मिले, और कई कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनका हाल जाने। वही उनके नगरागमन पर जगह जगह आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर में सुबह नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के निवास पहुंचे। उसके बाद नगर में संचालित प्रांजल स्कूल के बच्चे उनके इंतजार में खड़े थे। टीएस बाबा का दिव्यांग जन बच्चे व संस्था के प्रमुख श्रीमती हिरा देवी निराला ने स्वागत किया । बाबा ने बच्चों से मुलाकात की और बच्चे अपने बीच बाबा को पाकर खुशी जाहिर किए। बाबा के साथ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिकां अध्यक्ष ताराचन्द देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकर, पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर , एवं सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनके साथ थे । वही पूर्व उप मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता के इस दौरे कार्यक्रम का कई मायने निकला जा रहा है, कोई इसे चुनावी रिचार्ज कह रहे तो कोई इसे कार्यकर्ताओं को रिचार्ज का मूल मंत्र।



