सारंगढ़ वार्ड नं 1 में खुलने वाले पत्थर खदान के विरोध में वार्ड वासियों की हुई मैराथन बैठक, कलेक्टर को जल्द सौंपेंगे ज्ञापन ।
सारंगढ जिला मुख्यालय वार्ड नं 1 कुटेला में खुलने वाले पत्थर खदान को नहीं खोलने देने आज वार्ड वासियों ने मैराथन बैठक किया जिसमें वार्ड के लगभग सभी वर्ग के सैकडों नागरिकों की उपस्थिति रही जिसमें सांसद प्रतिनिधि अरूण यादव गुड्डू भाजपा के वरिष्ठ नेता येश कुमार यादव ,बिरेंद्र निराला ,वार्ड पार्षद निराला कमल यादव सहित सैकडों नागरिकों की उपस्थिति रही जहां सभी ने कुटेला में पत्थर खदान नहीं खोलने देने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ भविष्य में आंदोलन की चेतावनी भी दि गई है ।


