*सारंगढ़ कॉलेज को मिली बड़ी सौगात: भवन निर्माण 5.99 करोड़ और इंडोर स्टेडियम के लिए 3 करोड़ का बजट में प्रावधान* *सरिया में नर्सिंग कॉलेज की महत्वपूर्ण सौगात*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

​सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष व शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा और खेल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। स्थानीय शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इंदौर स्टेडियम खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।सरिया में नर्सिंग कॉलेज की महत्वपूर्ण सौगात दी है।
​भवन और खेल सुविधाओं के कायाकल्प हेतु
बजट प्रावधानों के अनुसार शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में पीजी नवीन भवन निर्माण के लिए 599.00 लाख (5.99 करोड़) रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे कॉलेज में कमरों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम के उन्नयन (रिनोवेशन) कार्य के लिए 300.00 लाख (3 करोड़) रुपये की राशि तथा स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सरिया में नर्सिंग कॉलेज बजट में शामिल किया गया है।
*​मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का जताया आभार*
इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस विकासोन्मुखी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य इत्यादि स्तर में बड़ा सुधार आएगा।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।