जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ठाकुर ने परसाडीह पहुंचकर किसानों का बढ़ाया हौसला

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
1 Min Read

सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम परसाडीह में किसानों द्वारा की जा रही सरसों की सामूहिक खेती आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। ग्राम के किसानों ने एकजुट होकर लगभग 40 से 50 एकड़ रकबे में सरसों की खेती की है, जिससे आसपास के गांवों के किसान भी प्रोत्साहित हो रहे हैं।

किसानों का उत्साह बढ़ाने एवं उनकी समस्याओं को जानने के लिए जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ठाकुर ग्राम परसाडीह पहुंचीं। इस अवसर पर जनपद सभापति श्रीमती कोमल शशि पटेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी दीपक बंजारे, कृषि विस्तार अधिकारी अंजूलता तथा कृषि विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों से चर्चा कर उनकी फसलों का निरीक्षण किया और खेती से जुड़ी जानकारी ली। किसानों ने सरसों की खेती के अनुभव साझा किए।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए नहर के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग को शासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि नहर से पानी मिल सके और किसान और अधिक उन्नत व लाभकारी कृषि कर सकें।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।