*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, अधिकारी कर्मचारीयों को दिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
1 Min Read

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अगस्त 2025/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारतमाता, महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष पूजन कर तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने सभाकक्ष में कहा कि हमें पढ़ाई की आदत को निरंतर जारी रखना होगा। जिनको पत्र व्यवहार और अन्य शासकीय कार्य संपादन करना नहीं आता उन्हें वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी से सीखना होगा। पुराने और नए नियम कानून का ज्ञान रखने की जरूरत है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी का भविष्य उज्जवल हो, कामयाब हो और निरंतर आगे बढ़ें।अधिकारी कर्मचारी ने देशभक्ति और अन्य गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी को जलपान प्रदान किया गया।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।