*इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह संपन्न, सैकड़ों महिला सेवादल कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान उत्तरी जांगड़े ने की कार्यक्रम की सराहना, कमल किशोर निराला को मिली सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
5 Min Read

 

उत्तरी जांगड़े ने की कार्यक्रम की सराहना, कमल किशोर निराला को मिली सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सारंगढ़। भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुईं।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस का गमछा और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं सैकड़ों महिला सेवादल कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली, महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने वाली तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। यह सम्मान नारी शक्ति के संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है। इंदिरा गांधी के विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों और महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। आज महिलाएं संगठन, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कमल किशोर निराला बनीं महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष

समारोह के दौरान प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में पार्षद कमल किशोर निराला के मनोनयन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी जांगड़े सहित उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों ने इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, महिला कांग्रेस पदाधिकारी सरिता गोपाल, सरिता वारे, बीडीसी सरिता चंद, पार्षद शांति मालाकार, कमल किशोर निराला, मंजू मालाकार, तुलसी विजय बसंत, गोल्डी नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, राधे जायसवाल, घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, विनोद भारद्वाज, सेवादल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव शंकर चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, सरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू, धनेश भारद्वाज, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष फिरित राम खटकर, सरसीवां सेवादल संगठन से रेशम अजय, पिंकू वारे, सारंगढ़ महिला सेवादल नगर अध्यक्ष रंजीता कानूनगो, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष विमल डनसेना, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती साहू, उलखर-कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष फोटोबाई बर्मन सहित कांग्रेस एवं सेवादल के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सेवादल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, उनके विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।