ग्राम पीकरी में भव्य रामायण कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने भजन से बांधा समां

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
2 Min Read
Oplus_16908288

सारंगढ़। ग्राम पीकरी में आयोजित भव्य रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. हरिहर जायसवाल, छाया विधायक श्रीमती शिवकुमारी चौहान, पूर्व सरपंच साल्हे बरत राम साहू, भाजपा नेता भारत जटवार, मुकेश साहू, जनपद सदस्य दिलीप साहू, ग्राम सरपंच ओमप्रकाश जायसवाल सहित रामायण समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि “त्याग, तपस्या और बलिदान उसका नाम है हिंदुस्तान।” उन्होंने कहा कि रामायण हमें त्याग, तपस्या, बलिदान और जनता के प्रति जवाबदेही का मार्ग दिखाती है। रामायण में कूटनीति नहीं, बल्कि धर्म का मार्ग सर्वोपरि है। साथ ही यह भी सिखाती है कि धर्म विरोधी ताकतों से समय आने पर किस प्रकार मुकाबला किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय ने प्रसिद्ध भजन “सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिए” की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्तिमय समां बांध दिया। उनकी भजन प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।