*हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपए बचाकर बच्चों की स्कूल फीस भरती हैं मीनू देवांगन**हथकरघे से घर की आजीविका, महतारी वंदन से बच्चों की पढ़ाई को सहारा**हथकरघे पर साड़ियां बुनकर चला रहीं परिवार, महतारी वंदन योजना को बताया वरदान**जिले की 1 लाख 80 हजार 547 महिलाएं हो रही हैं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
4 Min Read

 

*हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपए बचाकर बच्चों की स्कूल फीस भरती हैं मीनू देवांगन*

*हथकरघे से घर की आजीविका, महतारी वंदन से बच्चों की पढ़ाई को सहारा*

*हथकरघे पर साड़ियां बुनकर चला रहीं परिवार, महतारी वंदन योजना को बताया वरदान*

*जिले की 1 लाख 80 हजार 547 महिलाएं हो रही हैं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 08 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही उनके परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सहारा बन रही है। इस योजना से मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ उनके सपनों को भी नई उड़ान दे रही है। इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल सारंगढ़ नगर के वार्ड प्रतापगंज निवासी श्रीमती मीनू देवांगन हैं, जो हथकरघे पर साड़ियां बुनकर अपने परिवार के भरण-पोषण में योगदान दे रही हैं।

श्रीमती मीनू देवांगन हथकरघा के माध्यम से पारंपरिक बांधी साड़ियां तैयार करने का कार्य करती हैं। मेहनत और हुनर से परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली मीनू के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल बनकर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा योजना की किस्त जारी किए जाने के बाद उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

*महतारी वंदन की राशि से बच्चों की पढ़ाई का सपना हो रहा साकार*

श्रीमती मीनू देवांगन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपए को वे बचाकर रखती हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसी राशि से अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करती हैं। उनका कहना है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता के कारण बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

श्रीमती मीनू देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपए हमारे खाते में आ रहे हैं। इस पैसे को मैं बचाकर अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करती हूं। समय पर राशि मिलने से हम इसका सही उपयोग कर पा रहे हैं। यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को हृदय से धन्यवाद देना चाहती हूं।”

उल्लेखनीय है कि सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार 547 महिलाएं लाभार्थी हैं। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

श्रीमती मीनू देवांगन की कहानी इस बात का उदाहरण है कि छोटी-सी नियमित आर्थिक सहायता भी किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। हथकरघे पर साड़ियां बुनने वाली मीनू आज अपनी मेहनत के साथ महतारी वंदन योजना की सहायता राशि से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।