*कलेक्टर ने जिला कोषालय, तहसील और एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
3 Min Read

 

कलेक्टर ने जिला कोषालय, तहसील और एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कोष-लेखा और राजस्व कामकाज का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर दिया जोर

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 05 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सोमवार को सारंगढ़ स्थित जिला कोषालय, तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोष-लेखा और राजस्व से जुड़े कार्यालयीन कामकाज का अवलोकन किया तथा विभिन्न शाखाओं में संधारित अभिलेखों, प्रकरणों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिला कोषालय पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी कक्ष का निरीक्षण करते हुए कोष-लेखा से संबंधित कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य कार्यालयीन गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कोषालय अधिकारी श्री उत्तम कुमार तुर्काने, सहायक कोषालय अधिकारी श्री हरिराम पटेल एवं खजांची श्री हेमराज सिदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए शासकीय वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों का नियमानुसार व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने उप पंजीयक एवं रजिस्ट्रार कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार कक्ष, नायब तहसीलदार कक्ष, वासिल बाकी नवीस शाखा, नायब नाजिर शाखा तथा अभिलेखागार शाखा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से शाखावार कार्यों और प्रकरणों की जानकारी ली तथा दस्तावेजों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित प्रकरणों पर नियमित निगरानी रखते हुए कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, स्टेनो कक्ष एवं एसडीएम न्यायालय कक्ष का अवलोकन कर राजस्व संबंधी कामकाज और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सारंगढ़ श्री उमेश साहू, तहसीलदार श्री नंदकुमार सिन्हा, नायब तहसीलदार श्री प्रकाश पटेल, कोषालय अधिकारी श्री उत्तम कुमार तुर्काने, सहायक कोषालय अधिकारी श्री हरिराम पटेल, खजांची श्री हेमराज सिदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।