*गणेश विसर्जन, नवरात्रि और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुनील शर्मा ने नगर भ्रमण कर यातायात व पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़। आगामी गणेश विसर्जन, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को देखते हुए सारंगढ़ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ नगर का भ्रमण कर विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।

एसपी ने बस स्टैंड, आजाद चौक, नंदा चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पर्व के दौरान संभावित भीड़, यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी और थाना प्रभारी को नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, वाहनों की आवाजाही तथा पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा।

नगर भ्रमण के दौरान एसपी सुनील शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और आगामी पर्वों के दौरान यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी आयोजनों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बना रहे, इसके लिए पुलिस द्वारा आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

इस दौरान एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।