गिरसा में स्वच्छता को लेकर बड़ा अभियान, जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक ने लिया स्वच्छ गांव का संकल्प

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
2 Min Read

सारंगढ़– स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसा में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों, स्वच्छता समूहों की महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों ने सहभागिता निभाते हुए गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।

Oplus_16908288

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों को डस्टबिन वितरित कर सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि घर, दुकान और सार्वजनिक स्थलों की नियमित जिम्मेदारी बननी चाहिए।

घर-घर कचरा संग्रहण और कचरे के पृथक्करण पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को सूखा, गीला, सैनिटरी और अन्य विशेष प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। निर्धारित व्यवस्था के तहत कचरा संग्रहण दल को पृथक कचरा उपलब्ध कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश जांगड़े, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण, स्वच्छता समूहों की महिलाएं और व्यापारी मौजूद रहे।

गिरसा में आयोजित इस अभियान के जरिए स्वच्छता को सरकारी कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।