सारंगढ़-बिलाईगढ़,18 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे कहानी बदलाव की सामने आ रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना साल्हेवना निवासी संतोषी साहू के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। पति स्वर्गीय श्री खोलबहरा साहू के निधन के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतोषी के लिए रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई बार उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत संतोषी साहू को वर्ष 2024 से लगातार प्रतिमाह 1000 रूपए की वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस तरह उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सहायता मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपने जरूरी खर्चों को स्वयं पूरा करने का भरोसा भी बनी है।
संतोषी बताती हैं कि पहले घर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी उन्हें दूसरों की ओर देखना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी और बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी कर लेती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से घर के खर्चों को संभालने में उन्हें सहूलियत हुई है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। संतोषी के लिए योजना से मिलने वाली यह सहायता उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने के साथ अपने निर्णय स्वयं लेने का संबल दे रही है।
संतोषी साहू कहती हैं, “पहले घर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी हाथ फैलाना पड़ता था या सोचना पड़ता था। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले पैसों ने मुझे एक नई ताकत दी है और मैं खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करती हूँ।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता ने संतोषी के जीवन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने का उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। यह बदलाव दर्शाता है कि शासन की योजनाओं से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल सकता है।

