*सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल परिसर में हुआ दीया वितरण, 17 सितंबर को जिलेवासी अपने घर-प्रतिष्ठान में प्रज्ज्वलित करेंगे ‘आशीर्वाद का दीया*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

 

सारंगढ़, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा समर्पण एवं ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित अटल परिसर में दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विजय राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक, श्री ज्योति पटेल एवं क्षेत्र के पार्षद नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जिलेवासियों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घर, प्रतिष्ठान और विभिन्न संस्थानों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।
अभियान के दौरान जिले में सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को साझा करने तथा विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गांव से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर एवं प्रतिष्ठान में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें और जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।