सरसीवां। देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान-2026’ के तहत Modern Public School Gatadih में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से देश की रक्षा में तैनात सैनिकों, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों एवं आपदा राहत कर्मियों के सम्मान में रक्षा सूत्र भेंट किए गए। इस दौरान जवानों के साहस, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि रक्षा सूत्र महज राखी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र-2026’ अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से रक्षा सूत्र जवानों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।


