*सारंगढ़ में चाकूबाजी का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़। सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शंकर अजय (निवासी गोढ़ियारी, थाना सारंगढ़) ने 20 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे मोनू तिवारी और उसके साथी ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित चौहान (20 वर्ष), निवासी दुर्गापाली, थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश सहित सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।