सरसीवां। विनायक एकेडमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल मधईभाठा में शिक्षा के अधिकार (RTE) योजना के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क विद्यालयीन ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और उनके पालकों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के डायरेक्टर रुद्र साहू ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि RTE के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता है।
ड्रेस वितरण कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नई ड्रेस प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


