*विकसित भारत संकल्प अभियान एवं सभागार बैठक तथा प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय में आज दोपहर विकसित भारत संकल्प अभियान एवं सभागार बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व बीईओ एवं प्राचार्य आर.एस. प्रधान कार्यक्रम संयोजक रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, केराबाई मनहर, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, अरुण यादव, वेदराम जांगड़े, दुर्गा ठाकुर, मनोज जायसवाल, दीनानाथ खुंटे, नत्थूलाल केडिया, द्वारका साहू, परमा अग्रवाल, अजय नायक, जय प्रकाश बानी, हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र रात्रे, जीवन रात्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक आर.एस. प्रधान ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने राम नाम के महत्व और भारतीय परंपरा की निरंतरता पर अपने विचार रखे।
इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली तथा विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं और नीतियों की चर्चा की।
मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और निरंतर कार्यशैली ने देश में अनेक विकास कार्यों को गति दी है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें विकासोन्मुख सोच का परिणाम बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।