सरसीवां में शोक की लहर, मिलनसार महिला कमला बाई का निधन

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
1 Min Read

सरसीवां। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां नगर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नगर की मिलनसार एवं लोकप्रिय 63 वर्षीय महिला कमला बाई का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमला बाई पूर्व ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरसीवां की उपाध्यक्ष रहीं थीं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी था। उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।

कमला बाई अपने सरल स्वभाव और सौम्य व्यवहार के कारण नगरवासियों के बीच विशेष पहचान रखती थीं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

नगरवासियों एवं परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।