सारंगढ़– जिले के ग्राम पंचायत बैगिनडीह के आश्रित ग्राम घोघरा घाटी स्थित प्रसिद्ध पहाड़ मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरद्वाज मुनि जी और भगवान बजरंगबली के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पाण्डेय ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है। यही आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।


