*ओडिशा से खरसिया जा रहा 14.670 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
3 Min Read

बरमकेला पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, वैगनर कार व दो मोबाइल समेत ₹9.41 लाख की संपत्ति जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ANTF और थाना बरमकेला पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14.670 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त वैगनर कार और दो मोबाइल फोन समेत कुल ₹9,41,500 की संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

16 सितंबर 2026 को गश्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान बरमकेला पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध ग्रे रंग की वैगनर कार क्रमांक CG13 AE 3695 आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तूकेश्वर साहू पिता तेरस राम साहू, निवासी ग्राम रोगदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखी काले रंग की प्लास्टिक बोरी से 14 पैकेटों में कुल 14.670 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से लाकर खरसिया में खपाने की थी योजना

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा ओडिशा से खरीदकर बिनका–सोहेला–बरमकेला के रास्ते थाना खरसिया, जिला रायगढ़ क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। पुलिस अब गांजा के स्रोत, तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।