*सारंगढ़ पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की पहल से पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय, सारंगढ़ में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य  व जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उनका स्वस्थ एवं संस्कारित होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करते रहने की बात कही, ताकि युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़े और समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक मजबूती मिल सके। वही इस कार्यक्रम में संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को मोमेंटो के साथ प्रशस्ति पत्र मंचस्थ अतिथि कॉलेज का प्राचार्य एल. एस. पटेल, जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज जायसवाल जनभागीदारी सदस्य सतीष यादव आई कुवाईसी सदस्य राजेंद्र यादव, किशोर मनहर, मनोहर आदित्य, कमल किशोर गोपाल के हाथों  प्रदान किया गया।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।