सरसीवां में मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय बैठक संपन्न, सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
2 Min Read

सरसीवां। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल-05 की मंडलीय बैठक सरसीवां में भव्य, गरिमामयी एवं ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन रमेश जलान एवं विनय केड़िया के आतिथ्य तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। बैठक में मंडल-05 की 12 शाखाओं से 90 से अधिक मंच साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में रीना केड़िया, जयकिशन अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सलभ अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, सुमित अग्रवाल एवं श्रीमती कंचन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सरसीवां शाखा एवं जागृति शाखा के संयुक्त प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम अनुशासित, सुव्यवस्थित और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। पंजाबी ढोल की थाप पर तिलक एवं मोती माला से अतिथियों का स्वागत किया गया। पंजीयन के बाद प्रतिभागियों को बैग एवं किट वितरित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, संस्कृत श्लोकों के साथ गणपति पूजन तथा अतिथियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों का सम्मान गमले सहित पौधों से किया गया। सभी मंच साथियों के लिए पौष्टिक स्वल्पाहार एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर ‘हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर सरायपाली जागृति शाखा एवं साकरा शाखा द्वारा अतिथियों को स्मृति-स्वरूप गमले सहित पौधे भेंट किए गए, जबकि शिवरीनारायण जागृति शाखा ने सभी मंच साथियों को बर्ड फीडर वितरित किए। वहीं मंडल की नवनिर्वाचित साकरा शाखा को प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा शाखा मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडलीय बैठक के संयोजक श्रवण अग्रवाल, सरसीवां शाखा अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, सचिव वैभव केड़िया, जागृति शाखा अध्यक्ष इशिका अग्रवाल, सचिव रानू अग्रवाल सहित सरसीवां शाखा एवं जागृति शाखा की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके सेवा-भाव, समर्पण और उत्कृष्ट संगठन क्षमता की सराहना की गई।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।