सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस बेड़े में शामिल हुए नए वाहन, एसपी सुनील शर्मा ने की पूजा-अर्चना

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पुलिस को छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय से 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस तथा 1 जेल वाहन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए वाहनों को पुलिस बेड़े में शामिल किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। वीआईपी ड्यूटी, आपातकालीन परिस्थितियों तथा अन्य विशेष अभियानों के दौरान पुलिस बल को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना आसान होगा।
बस एवं मिनी बस का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल, राहत सामग्री, बैरिकेड्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों को दुर्घटना, प्रदर्शन अथवा अन्य संवेदनशील स्थलों तक शीघ्र पहुंचाने में किया जाएगा। इससे आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।
नए वाहनों के उपलब्ध होने से जिले में गश्त व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। पुलिस टीमें अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण एवं संवेदनशील इलाकों में भी अधिक सक्रियता के साथ नियमित गश्त कर सकेंगी, जिससे अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और बल मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शासन से मिलीं 8 मोटरसाइकिल, बस, मिनी बस और जेल वाहन; कानून-व्यवस्था और गश्त होगी अधिक प्रभावी
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, डीएसपी (मुख्यालय) संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।