*सारंगढ़ पुलिस ने 4 जुआड़ियों को रंगे हाथों जुवा खेलते गिरफ्तार किया, जुवाडियों से कुल 6000 रु नगदी रकम व 52पत्ती ताश*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
1 Min Read

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर, मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे ग्राम गुडेली मे,टोनही तालाब के पास ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे जुआडियों को घेरा बंदी कर धर दबोचा गया जिसमें विश्वकर्मा भास्कर, अवधराम मानिकपुरी,किशोर पटेल और लकेश पटेल के पास एवं फड़ से नगदी 6000 रु एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 3(2) छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर बिधिवत कार्यवाही किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , प्र आरक्षक भंवर काटले, संजय भारद्वाज,चंदन दिनकर का विशेष योगदान रहा ।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।