दरअसल सारंगढ़ नगर पालिका में पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर कई तरह का अपवाह और विवाद चलता रहा लेकिन आखिर कर जीत तो सत्य को होती है इसी बात को प्रमाणित करते हुए सोनी अजय बंजारे जी एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर आसीन होने को लेकर सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद की अध्यक्षता में गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विकास परिषद के सभी सदस्यों के समाज के अधिकारी कर्मचारियों साथ सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जहां समाज के अध्यक्ष ने अपने कमेटी के साथ सोनी अजय बंजारे जी का महा माला के साथ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर व संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया इसी दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रथम जिला चिकित्सा अधिकारी रहे एफ आर निराला जी का भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर व संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान सारंगढ़ क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक बंधु व बलौदा बाजार से आये सामाजिक बंधु भी उपस्थित रहे। वही नगर पालिका अध्यक्ष ने समाज के मांग पर पुष्प वाटिका में निर्मित भवन के ऊपर प्रथम तल की निर्माण के लिए 15 लाख की घोषणा किया जिससे समाज के सम्मानित सदस्यों व सामाजिक बंधुओं ने सदर आभार व्यक्त किया ।


