ग्राम झुमका में शोक की लहर…..मिलनसार महिला स्वार बाई का निधन

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
1 Min Read
Oplus_16908288

सरसीवां – ग्राम झुमका से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां ग्राम की मिलनसार और सभी के बीच लोकप्रिय 66 वर्षीय स्वार बाई का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

बताया जा रहा है कि स्वार बाई, पति स्वर्गीय सोनाउ कठौतिया, को शनिवार रात्रि हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वार बाई अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखती थीं। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनती थीं।

उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे ग्राम और आसपास के क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आपको बता दें कि स्वार बाई का अंतिम संस्कार ग्राम के मुक्तिधाम में किया गया, जहां ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।