सरसीवां – भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर सरसीवा नगर पूरी तरह अंबेडकरमय होने जा रहा है…नगर पंचायत सरसीवा में 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं…आयोजकों ने आमजन से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है…
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर जयंती के अवसर पर यह विशाल शोभायात्रा सरसीवा के नवीन बस स्टैंड स्थित तहसील कार्यालय परिसर से शुरू होगी…जहां स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी…इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे बस्ती क्षेत्र का भ्रमण करेगी…कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं…
आयोजकों का कहना है कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है…
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दें और शोभायात्रा को सफल बनाएं…


