सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, अनुभवी और युवा चेहरों को मिला मौका

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
3 Min Read

सारंगढ़। लंबे इंतजार के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची अंततः प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कर दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के पुनः अध्यक्ष बनने के बाद यह घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए सूची सार्वजनिक की।

नई कार्यकारिणी में सारंगढ़ ग्रामीण, सारंगढ़ शहर, उल्खर, कोसीर, बरमकेला, सरिया और बिलाईगढ़ ब्लॉक से वरिष्ठ, अनुभवी, महिला और युवा चेहरों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल 13 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पूरी टीम की घोषणा की गई है।

जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व पार्षद नंदकिशोर गोयल (सारंगढ़ शहर) को सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर प्रमुख नाम

13 उपाध्यक्षों में पवन अग्रवाल (सारंगढ़), उमेश केसरवानी (सारंगढ़), शरद यादव (सरिया), गौरीशंकर पटेल (बरमकेला), द्वारिका देवांगन, रामनारायण भट्ट (बिलाईगढ़), आदिवासी नेतृत्व के रूप में चंद्र कुमार नेताम तथा एससी महिला नेतृत्व के रूप में अनिका विनोद भारद्वाज (कोसीर) को शामिल किया गया है।

युवा चेहरों में भागवत साहू (बिलाईगढ़), पंकज चंद्रा (सरसीवा) और महेश नायक (बरमकेला) को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर नियुक्तियां

महामंत्री के रूप में गोल्डी नायक को लगातार तीसरी बार मौका मिला है। सारंगढ़ ग्रामीण से महिला नेतृत्व के तौर पर सीता चिंता पटेल, सारंगढ़ शहर से रविंद्र नंदे और राधे जायसवाल, कोसीर से विष्णु नारायण चंद्र, सरिया से अरुण शर्मा एवं बंशीधर बारिक, बरमकेला से कन्हैया सारथी और डॉ. गोपाल बाघे, बिलाईगढ़ से गुलाम मुर्तुजा खान, सहदेव सिदार और संतोष साहू तथा सरसीवा से नीतीश बंजारे और दिलीप अनंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव पद पर युवा और महिला नेतृत्व को प्राथमिकता

सचिव पद पर गुरुवेज सिंह छाबड़ा, बिन्टू, इशरत खान, ज्योति शंकर थवाईत, लालू, कमल कांत यादव, राकेश तिवारी, शंकर चंद्र, पीतांबर देवांगन, शशी पटेल, कमल किशोर निराला (महिला नेतृत्व), संपत बरिहा (बरमकेला), प्रमोद नायक, शशिकांत साहू (बंटी), पवन नायक, भागीरथी चंद्र, इतवारी साहू, घासीया यादव, उत्तरा साहू, राजकुमार सोनवानी और संतोष साहू को स्थान दिया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी में तुलसी विजय, बसंत मिलन दास महंत, वरिष्ठ कांग्रेसी ठाकुर राम पटेल, जयानंद प्रधान, राकेश नायक, प्रफुल्ल महानंदा, नर्तक यादव, ईश्वर सिदार, सोहन जसवानी और विशाल कुमार को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी की इस नई टीम में संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और युवा- महिला भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।