होली पर्व को लेकर सरसीवां थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
2 Min Read
Oplus_16908288

सरसीवां – होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के थाना परिसर सरसीवां में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

बैठक के दौरान सहायक उप निरीक्षक कृष्ण टंडन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसलिए इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, जबरदस्ती रंग या कीचड़ लगाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।

बैठक में लगभग 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—

होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाई जाए।

किसी पर जबरदस्ती रंग या कीचड़ न लगाया जाए।

नशा सेवन कर वाहन न चलाएं।

राहगीरों को रोककर जबरन चंदा वसूली न करें।

डीजे और लाउडस्पीकर निर्धारित समय सीमा में ही बजाएं।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न करें।

यातायात नियमों का पालन करें।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।

किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।