*सेवा संकल्प अभियान की बैठक के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रामू रोहरा*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
1 Min Read

 

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर सारंगढ़ पहुंचे भाजपा के संभागीय प्रभारी एवं धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद समय मिलने पर उन्होंने सारंगढ़ के झाड़ियापारा के समीप स्थापित होने जा रहे श्री सिद्धिविनायक भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इस दौरान रामू रोहरा के साथ अभियान के सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, स्वप्निल स्वर्णकार, जिला महामंत्री अमित तिवारी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिद्धिविनायक भगवान गणेश के दर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।