*जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाएं, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू पीएम एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की भी की समीक्षा, लंबित आवासों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 सितंबर 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत, प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी लेते हुए धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने योजना के तहत शौचालय, मुक्तिधाम, रिचार्ज पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एपीओ शशिकांत गुप्ता को आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों के विरुद्ध पूर्ण, अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की जानकारी लेते हुए लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने ऐसे हितग्राहियों के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिनके आवास स्वीकृत होने और राशि जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित हितग्राहियों को नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं करने पर नियमानुसार राशि वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों का लाभ आम नागरिकों को समय पर मिलना चाहिए। अधिकारी मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, बरमकेला प्रभारी जनपद सीईओ शिक्षा शर्मा, सारंगढ़ जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, बिलाईगढ़ जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन, एपीओ शशिकांत गुप्ता, संजू पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।