सारंगढ़ प्रदेश मंत्री व पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग हर्षिता पाण्डेय ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि मोदी सरकार का जुडाव सीधे सीधे जनता से है यही वजह है कि लगातार तीसरी बार प्रधान मंत्री बने है और अभीतक सबसे अधिक समय तक प्रधान मंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी कायम किये है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रारंभ किया यही नहीं विभिन्न योजनाओं हो रही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए योजनाओं का लाभ डायरेक्ट खाते में दिया जा रहा है पहले किसी भी योजना के लिए हितग्राहियों के लिए पैसे उपर से आते आते कई लोगों मैं बंट जाता था उसे मोदी जी डीबीटी अर्थात सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजा जाने लगा। इसके बाद सुरक्षा नीतियों व पाकिस्तान के शवों के प्रति भी दुर्व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा की रक्षा मंत्रालय व सैन्य सुरक्षा की मजबूत योजनाओं के कारण आज पाकिस्तान मुंह की खाकर बैठा है व सिर नहीं उठा पी रहा है। इसके बाद हर्षिता ने प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजनाओं से करोड़ों को घर व शौचालय मिलने की बात बताई। टैक्स सीमा लगभग तेरह लाख करने से लघु व मध्यम वर्ग के व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। वहीं महिलाओं को नौकरी चुनाव इत्यादि में आरक्षण व कई भाजपा राज्यों में महतारी वंदन योजनाओं ये मासिक निश्चित आय ,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हजारों हेक्टेयर में नए सिंचाई संसाधनों की स्थापना, कई रेलवे स्टेशन व नए रेल व इसके ट्रैकों की स्थापना व हवाई अड्डों की स्थापना व यूपीआई ट्रासेंक्शन में भारत नम्बर वन बन चूका है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व विधायक केराबाई मनहर राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा नजमा अजीम प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही विद्या सिदार जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल बेदराम जांगडे द्वारका साहू भुवन मिश्रा अरूण यादव गुड्डू हरिनाथ खूंटे निखिल केशरवानी अजय नायक प्रकाश अग्रवाल दिनेश जांगडे चिंता साहू शिवम चंद्रा सहित अन्य कई भाजपाईयों की उपस्थिति रही ।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष की जिले में पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजने की मांग पर हर्षिता पाण्डेय ने इस पर तत्काल अमल कर खुलवाने की बात कही।
प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लिया प्रेस वार्ता
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।"
स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।

