*जिला प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृति पर प्रभारी मंत्री वर्मा का जिला प्रेस क्लब ने जताया आभार*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
1 Min Read

जिला प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृति पर प्रभारी मंत्री वर्मा का जिला प्रेस क्लब ने जताया आभा

सारंगढ़। जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय विश्राम गृह में उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि की स्वीकृति किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने कहा कि प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जिले के पत्रकारों को बैठक, संवाद एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने भवन निर्माण की आगामी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की। प्रभारी मंत्री वर्मा ने भवन निर्माण के लिए शीघ्र भूमि पूजन किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक केर्रा बाई मनहर, जिला सह प्रभारी विद्या नवनी सिदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री अमित तिवारी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।