सारंगढ़-बिलाईगढ जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की*

By
Kishor Manhar
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- Editor
2 Min Read

 

दरसल  सारंगढ़-बिलाईगढ पुलिस अधीक्षक ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला में विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, अभियान के दौरान 69 मामलों में चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 46,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत दानसरा रोड, हरदी बाईपास, भारतमाता चौक, छिंद और टिमरलगा रोड सहित प्रमुख मार्गों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान एसडीओपी स्नेहिल साहू, जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण, दुकानों के अस्थायी विस्तार, शेड और अन्य बाधाओं को हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क, फुटपाथ या राष्ट्रीय मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अवैध पार्किंग पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


भारतमाता चौक और हरदी बाईपास जैसे व्यस्त क्षेत्रों में गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 46,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही ढाबा संचालकों, पेट्रोल पंप प्रबंधकों और वाहन चालकों को वाहनों को मुख्य सड़क से लगभग 2.5 से 3 मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर पार्क कराने की समझाइश दी गई, ताकि यातायात निर्बाध बना रहे और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों को सुरक्षित, सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करता या नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।