सारंगढ़– प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी रहे रवि तिवारी को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है,और साथ ही सह मीडिया प्रभारी के रूप में ओमकार केशरवानी को भी बनाया गया है।प्रदेश के भाजपा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों व जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।जिला भाजपा पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्राथमिकता रहेगा। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ जिले के समस्त पत्रकारों ने भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवि तिवारी को बधाई दी है
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।"
स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।


