जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नीतीश बंजारे बने महामंत्री; सरसीवां में उत्साह

By
Hemant Banjare
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व...
- SUB EDITOR
2 Min Read

सारंगढ़। लंबे इंतजार के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची अंततः प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कर दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के पुनः अध्यक्ष बनने के बाद यह घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए सूची सार्वजनिक की।

नई कार्यकारिणी में सारंगढ़ ग्रामीण, सारंगढ़ शहर, उल्खर, कोसीर, बरमकेला, सरिया और बिलाईगढ़ ब्लॉक से वरिष्ठ, अनुभवी, महिला और युवा चेहरों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल 13 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पूरी टीम की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में नगर पंचायत सरसीवां के पूर्व अध्यक्ष नीतीश बंजारे को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश बंजारे क्षेत्र में युवाओं के चहेते नेता माने जाते हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की खबर फैलते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्र के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सूची जारी होने के बाद नीतीश बंजारे अपने युवा साथियों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के निवास पहुंचे और उन्हें आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

नीतीश बंजारे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा और क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
SUB EDITOR
SEN24.in सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक अग्रणी और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल है, जो स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष व त्वरित रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। हमारा उद्देश्य है – "आपकी आवाज़ को मंच देना और सच्ची खबर सबसे पहले पहुँचाना।" स्थापना के बाद से SEN24.in ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त पुल का काम किया है। हम पत्रकारिता के मूल्यों – निष्पक्षता, सत्यता और जवाबदेही – को सर्वोपरि मानते हैं।