बिजली की आँख मिचौली के कारण, गर्मी और उमस से लोग हो रहे है परेशान।

सारंगढ़ : गुडेली फिटर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के लोग इन दिनों भारी परेशानियों से जूझ रहे है। यह परेशानी लाईन के आँख मिचौली के कारण हो रही है। दरसल बताया जा रहा है ,की अगर थोड़ा स भी मौसम खराब होता है। तो फाल्ट के नाम पर घन्टो घन्टो तक विधुत सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। जिससे लोगो को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही विधुत विभाग द्वारा खेली जा रही ये आँख मिचौली का खेल कोई एक दिन की
बात नही है, ग्रामीणों ने बताया कि अगर थोड़ा स भी।मौषम खराब होता है य हवा चलती है तो विधुत विभाग फाल्ट के नाम पर घन्टो घन्टो तक विधुत सप्लाई बंद कर देती है। विधुत विभाग द्वारा एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है जिसमे लाईन कटने की जानकारी तो दी जाती हैं, पर लाईट कितने बजे तक आ सकती है इसकी जानकारी कोई नही देता है। वही सोमवार को थोड़ा स मौषम क्या खराब हुआ विधुत विभाग द्वारा फाल्ट के नाम पर घन्टो तक विधुत सप्लाई रोक दी गई।लाईन नही होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहें