अनुसूचित जाति कांग्रेस का पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण एवं महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

AICC के निर्देशानुसार,अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान.नितिन राउत जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी मान.पी.एल.पुनिया जी,मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान.मोहन मरकाम जी,अनुसूचित जाति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. धनेश पाटीला जी,मान. मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति रायगढ़ मान. घनश्याम मनहर जी के मार्गदर्शन में पर्यावरण दिवस के साथ साथ बढ़ती महंगाई को लेकर 05 जून 2021 को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग द्वारा लॉकडाउन तथा कोविड का पालन करते हुए जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के निवास पर रुद्राक्ष एवं कपूर का पौधा रोपण किया गया साथ ही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार मोदी के खिलाफ नारा लिखा तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जहाँ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पदमा घनश्याम मनहर,सभापति जिला पंचायत रायगढ़ अनिका बिनोद भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति ग्रामीण के अध्यक्ष घनश्याम मनहर, जिला कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस राजेश भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष बिनोद भारद्वाज, पचपेड़ी सरपंच प्रतिनिधि नंदू कुर्रे, योगेश मनहर,सहदेव निराला, इतराम निराला, शिव यादव, भोला इस पर्यावरण दिवस एवं महंगाई के विरोध में उपस्थित रहे।