सूरज गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के सारंगढ के महामंत्री नियुक्त

सूरज गुप्ता

सारंगढ़ : युवाओं में चर्चित चेहरे पूर्व भाजपा आईटी सेल से सूरज गुप्ता को भाजयुमो महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि रायगढ़ के भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी एवम भाजयुमो नगर अध्यक्ष नयन बेहार के निर्देशानुसार भाजयुमो सारंगढ मंडल का गठन किया गया है जिसमे नगर से सूरज गुप्ता एवम आयुष्मान नामदेव को महामंत्री के पद पर नियुक्ति हुई है।